{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

समाचार सारांश टीम नेटवर्क
उत्तरकाशी, 25 जनवरी 2025

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

नागर निकाय स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन को लेकर जिले में सभी निकायों की मतगणना सुव्यवस्थित और शंतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक मोहन सिंह बर्निया एवं दिनेश प्रताप सिंह की निगरानी में जिले के नगर निकायों की मतगणना आज प्रातः 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हुई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर पालिका  परिषद बाड़ाहाट के अध्यक्ष पद पर भूपेन्द्र सिंह चौहान (निर्दलीय), नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष पद पर मनोज कोहली (निर्दलीय),  नगर पालिका परिषद बड़कोट के अध्यक्ष पद पर विनोद डोभाल (निर्दलीय) तथा नगर पालिका परिषद पुरोला के अध्यक्ष पद पर बिहारी लाल शाह (कांग्रेस) और नगर पंचायत नौगांव के अध्यक्ष पर पद विजय कुमार (भारतीय जनता पार्टी) विजयी रहे हैं।

नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट के लिये मतगणना राजकीय कीर्ति इन्टर कॉलेज उत्तरकाशी, नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के लिए तहसील कार्यालय चिन्यालीसौड़ के मीटिंग हॉल, नगर पालिका परिषद बड़कोट के लिए तहसील कार्यालय भवन परिसर भूतल बड़कोट तथा नगर पंचायत नौगांव की मतगणना तहसील कार्यालय भवन बड़कोट के प्रथम तल पर स्थित कक्ष में और नगर पालिका परिषद पुरोला के लिए तहसील कार्यालय भवन पुरोला में निर्धारित मतगणना स्थल पर संपन्न कराई गई।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *