Advertisement

जनपद पिथौरागढ़, भीलोट गांव में गुरना मंदिर के पास SDRF ने 300 मीटर गहरी खाई से बरामद किया शव।

मंगलवार को जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि गुरना मंदिर के पास खाई में एक शव दिखाई दे रहा है।

उक्त सूचना पर पोस्ट पिथौरागढ़ से SDRF टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि भेलोट गांव में एक व्यक्ति 03 दिन से लापता था जिसके खाई में गिरे होने की संभावना है।

SDRF टीम द्वारा रोप की सहायता से लगभग 300 मीटर नीचे उतरकर खाई में सर्चिंग करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को ढूंढ निकाला जिसे कड़ी मशक्कत करते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक का विवरण:- किरण सिंह खनका पुत्र राम सिंह खनका, उम्र 36 वर्ष, ग्राम – भीलोट, पिथौरागढ़।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *