वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के कुशल निर्देशन में जमीनों की धोखाधड़ी करने वालों को पौड़ी पुलिस का जेल भेजने का क्रम जारी।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

मृतक के फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीनी धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार,गिरोह के 05 लोगों को पहले ही भेजा जा चुका है जेल।

शातिर अभियुक्त लगातार पुलिस को दे रहा था चकमा,एसएसपी महोदय द्वारा 10 हजार का ईनाम था गिरफ्तारी पर घोषित।

दिनांक 15.08.2023 को वादी श्री अमित जोशी पुत्र हरीश चन्द्र जोशी ने कोतवाली कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनके जीजाजी स्व0 श्री बद्रीविशाल पुत्र स्व0 उमाकान्त,निवासी-कालाबड़ के नाम पर ग्राम दुर्गापुरी मोटाढाक में स्थित भूमि को अभियुक्ता अनामिका मैठाणी एवं उसकी साथी कुसुम उर्फ कौशर व निधि बिंजोला ने आपराधिक षडयन्त्र कर वादी के जीजाजी स्व0 श्री बद्रीविशाल के फर्जी दस्तावेज तैयार कर किरण देवी निवासी कोटद्वार को धोखाधड़ी से 23 लाख में बेच दिया है इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0स0-173/2023, धारा-406/419/420/467/468/471/120 (बी) भा0द0वि पंजीकृत किया गया। इस मामले में पुलिस टीम द्वारा पूर्व में ही 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी क्रमशः दिनांक 21.10.2023 को अभियुक्त 1. कौशर 2. भूपेन्द्र 3. गजेन्द्र चौधरी, दिनांक 05.01.2024 को मुख्य अभियुक्ता श्रीमती अनामिका मैठाणी एवं दिनांक 04.09.2024 को अभियुक्ता श्रीमती सतेश्वरी देवी को आमपड़ाव कोटद्वार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था तथा इससे सम्बन्धित एक अन्य अभियुक्त दलीप सिंह को पुलिस लगातार तलाश कर रही थी लेकिन अभियुक्त शातिर किस्म का होने के कारण लगातार अपने ठिकाने व मोबाइल नम्बर बदलकर चकमा दे रहा था।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में आमजन के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को प्राथमिकता के आधार पर गम्भीरता से लिया जा रहा है। जिस पर धोखाधड़ी से सम्बन्धित अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उनकी गिरफ्तारियां की गयी थी। अभियुक्त दलीप सिंह शातिर किस्म का होने के कारण लम्बे समय से लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था जिस कारण दलीप सिंह की गिरफ्तारी पर महोदय द्वारा 10,000 रू की धनराशि का ईनाम भी घोषित किया गया और अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु विवेचक को निर्देशित किया गया था।

जिसके क्रम में विवेचक थानाध्यक्ष सतपुली श्री दीपक तिवारी व पुलिस टीम द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जगहों में अभियुक्त का पता चलने पर दबिश दी गयी लेकिन अभियुक्त पुलिस के हत्थे नहीं आया। पुनः पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों, सर्विलांस की मदद, ठोस सुरागरसी-पतारसी करने पर अभियुक्त का कोटद्वार के आस पास प्रकाश में होना पाया गया, जहां पर दबिश देकर अभियुक्त दलीप सिंह पुत्र बीरबल चंद,निवासी- सकन्यानी, लैंसडाउन को दिनांक 19.01.2025 को दुर्गापुरी कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। जिसे मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त
दलीप सिंह (उम्र 48 वर्ष) पुत्र बीरबल चंद, निवासी- सकन्यानी लैंसडाउन, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

पुलिस टीम

  1. थानाध्यक्ष श्री दीपक तिवाड़ी (विवेचक)
  2. अपर उप निरीक्षक श्री सोहन लाल
  3. अपर उपनिरीक्षक एहसान अली (सीआईयू)
  4. आरक्षी श्री हरीश (सीआईयू)
  5. आरक्षी श्री सुरेश शाह
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *