Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक युवक द्वारा पर्वतीय क्षेत्र में तेज स्पीड से स्टंट करना महंगा पड़ गया है चंपावत कोतवाली ने तुरंत वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए युवक पर कार्रवाई करते हुए उसका विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालानी कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाल 40 वाहन चालको के विरूद्ध भी चालानी कार्यवाही की है।

17 जनवरी को जनपद चम्पावत के कोतवाल चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत चम्पावत लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहन मो0 संख्या UA-01-5514 के स्वामी कासिम पुत्र अमीर बक्स, निवासी मल्ली बाजार चम्पावत द्वारा मो0सा0 को स्टंटबाजी/खतरनाक तरीके से चलाते हुए पाये जाने पर उक्त वाहन चालक के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184(च), 177, 3/181, 192, 179, 129/194(घ), 196, 198/190(2), 207 के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज किया गया साथ ही उक्त वाहन चालक को भविष्य में यातायात के नियमों का पालन करने सम्बन्धी हिदायत दी गयी।

उक्त के अतिरिक्त दिनांक 17.05.2025 को जनपद के *सभी थाना* क्षेत्रान्तर्गत *यातायात के नियमों का उल्लंघन* करने वाले *40 वाहन चालकों* के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए *16,500/रू0 की धनराशि वसूली गयी तथा 02 वाहन को सीज* किया गया। 

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध जनपद चम्पावत पुलिस की कार्यवाही जारी है। चंपावत पुलिस।।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *