ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

लालकुआं।संवाददाता

बिंदुखत्ता में उत्तरायणी कौतिक व मेला समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक के पांचवे दिन उत्तराखंड की मशहूर लोक गायक जितेंद्र तुमक्याल, लोक गायिका बेबी प्रियंका, पुष्कर मेहर, नीलम गंगोला के गीतों का श्रद्धालुओं ने जमकर लुफ्त उठाया, आधी रात तक ग्रामीण विभिन्न गीतों पर थिरकते रहे।
रात्रि 9 बजे से प्रारंभ शानदार कोटिक महोत्सव में उत्तराखंड के मशहूर लोक गायक जितेंद्र तुमक्याल ने अपनी प्रस्तुति में पानी पिला दे पनेरा पानी, हाथ पैरली घड़ी ला, सिलगड़ी का पाला छाला, ओ रंगीली धाना, और माठु माठु हिटली मेरी बाना,


लोक गायिका बेबी प्रियंका ने पानी का पन्यारा, तेरी डोली सजी गें मां, धन मेरो पहाड़, जागर गीत सिद्ध रमोला और ओ लौंडा मोहना पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। इसके अलावा संस्कृत विभाग से आई हुई टीमों ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
इससे पूर्व प्रथम चरण में मुख्य अथिति सेंचुरी पेपर मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक नरेश चंद्रा, विशिष्ट अथिति पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष के खिलाप सिंह दानू व वनाधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ तथा द्वितीय चरण के मुख्य अथिति कमलेश चंदोला, सांसद प्रतिनिधि लक्षमण खाती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस दौरान क्षेत्र के 10 स्कूलों के बीच हो रही सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं व महिला दलों की झोड़ा चाचरी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नगद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। साथ ही महिला दलों की झोड़ा चाँचरी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।


कार्यक्रम में मेला समिति के अध्यक्ष दीप चंद्र जोशी, मेला अधिकारी अजय गर्बयाल, नवीन पपोला, प्रभात पाल, देवराज सिंह दानू, विजय सिंह सामंत, शेर सिंह दानू, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाप सिंह दानू, के दलबीर सिंह का कफोला, कै इंद्र सिंह पनेरी, कृपाल सिंह नेगी, भगवान सिंह धामी, कवराज सिंह धामी, पुष्कर दानू, मनोज दानू, बीना जोशी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, शिवराज सिंह बिष्ट, दीपक नेगी, चेतन पांडेय, किशन देवली, कमलेश पाठक, विनोद दानू, सागर शर्मा, पवन सनवाल समेत भारी संख्या में उपस्थिति रहे।संचालन मेला समिति के सचिव प्रेम सिंह दानू ने किया।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *