Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क
पुलिस से मुठभेड़ में नशा तस्कर को लगी गोली, कार से 900 से ज्यादा में नशे के कैप्सूल बरामद

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पथरी थाना क्षेत्र के सुभाषगढ़ बुढ्ढाहेड़ी के पास थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक सफेद रंग की कार को आता देख पुलिस ने रोकने का का प्रयास किया। तभी कार सवार बदमाश ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी।

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस और नशा तस्कर के बीच गुरुवार की देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी की कार से 900 से ज्यादा नशे के कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी नशे की दवाइयों की डिलीवरी देने यहां आया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *