समाचार सारांश टीम नेटवर्क उत्तराखंड में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सिर्फ स्कूटी की ही चोरी करता था पुलिस ने पकड़े गए चोर के कब्जे से आठ स्कूटी बरामद की है कहीं इसमें आपकी तो स्कूटी नहीं है कृपया नंबर भी देखें।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में कोटद्वार में हुई वाहन चोरी की कई घटनाओं का पौडी पुलिस ने किया पर्दाफाश।

दोपहिया वाहन चुराने में माहिर शातिर चोर को पौड़ी पुलिस ने चोरी की 08 स्कूटी के साथ धर दबोचा।

शातिर चोर पूर्व में भी वाहन चोरी के मामलों में कई बार जा चुका है जेल।

बुधवार को भोपाल सिंह रावत,आमिर, श्रीमती शकुन्तला देवी, पवन कुमार, अतुल बेबनी, अरुण कोडग एवं दीपक सिंह द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिये गये जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 07. जनवरी को हमारी स्कूटियों को कोटद्वार में अलग-अलग जगहों से चोरी कर ली है। जिसके सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर क्रमशः मु0अ0सं0-14/25,धारा-303(2)बीएनएस, मु0अ0सं0-15/25,धारा-303(2) बीएनएस, मु0अ0सं0-16/25,धारा-303(2) बीएनएस, मु0अ0सं0-17/25,धारा-303(2)बीएनए, मु0अ0सं0-18/25धारा-303(2)बीएनएस, मु0अ0सं0-19/25,धारा-303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0-20/25,धारा-303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किये गये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा कोटद्वार में हुई इन वाहन चोरी की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए घटनाओं का सफल अनावरण कर चोरों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये थे।
जिसके क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री चन्द्रमोहन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश तनवार के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र में सभी सम्भावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व पतारसी-सुरागरसी करते हुए उक्त अभियोग में संलिप्त मनीष चन्द बुढ़ाकोटी,निवासी- पापरी शेरा,रिखणीखाल को आज दिनांक 09.01.2025 को चोरी की कुल 08 स्कूटियों (07 कोटद्वार व 01 डोईवाला से चोरी) के साथ गिरफ्तार किया गया। चोरी की गयी इन सभी 08 स्कूटियों को अभियुक्त के द्वारा रेलवे कॉलोनी कोटद्वार खंडहर के पास छुपाया गया था। अभियुक्त के विषय में जानकारी कर पाया गया कि यह स्कूटी चुराने में माहिर है और एक शातिर किस्म का वाहन चोर है और यह इससे पहले भी वाहन चोरी के मामलों में कई बार जेल भी जा चुका है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग

  1. मु0अ0स0-14/25धारा 303(2) बीएनएस।
  2. मु0अ0स0-15/25धारा 303(2) बीएनएस।
  3. मु0अ0स0-16/25धारा 303(2) बीएनएस।
  4. मु0अ0स0-17/25धारा 303(2) बीएनएस।
  5. मु0अ0स0-18/25धारा 303(2) बीएनएस।
  6. मु0अ0स0-19/25धारा 303(2) बीएनएस।
  7. मु0अ0स0-20/25धारा 303(2) बीएनएस।
    आपराधिक इतिहास
  8. मु0अ0सं0-200/23, धारा-379/411भादवि0 चालानी थाना कोटद्वार।
  9. मु0अ0सं0-208/23, धारा-379/411भादवि0 चालानी थाना कोटद्वार।
  10. मु0अ0सं0-23/24, धारा-379/411भादवि0 चालानी- थाना कोतवाली पौड़ी मनीष बुडा कोटी उर्फ गुबरेला।
  11. मु0अ0सं0-07/21,धारा-379/411भादवि0 चालानी थाना रिखणीखाल मनीष बुडाकोटी उर्फ गुबरेला।
  12. मु0अ0सं0-11/25, धारा 303(2) बीएनएस। (थाना डोईवाला में पंजीकृत अभियोग)

बरामद माल (चोरी हुए वाहन)

  1. वाहन (स्कूटी) संख्या- UK 15A 6787
  2. वाहन (स्कूटी) संख्या- UK 12D 0801
  3. वाहन (स्कूटी) संख्या- UK 15 2911
  4. वाहन (स्कूटी) संख्या- UK 18A 7149
  5. वाहन (स्कूटी) संख्या- UK 15 0341
  6. वाहन (स्कूटी) संख्या- UK 12B 7361
  7. वाहन (स्कूटी) संख्या- UK 12D 4651
  8. वाहन (स्कूटी) संख्या- UK 07BL 5829 (डोईवाला देहरादून से चोरी)

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक श्री राजविक्रम सिंह
  2. उपनिरीक्षक श्री पंकज तिवारी
  3. मुख्य आरक्षी श्री करण यादव
  4. मुख्य आरक्षी श्री हेमंत कुमार
  5. आरक्षी श्री दिनेश दिलवाल
  6. आरक्षी श्री अमित कुमार
  7. हो0गा0 श्री कुलदीप कुमार
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *