नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त दून पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, कोतवाली डोईवाला देहरादून पर डोईवाला निवासी महिला द्वारा एक प्रार्थना दिया गया की साहिल नाम का युवक उनकी नाबालिग पुत्री उम्र -17 वर्ष को घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ नेचर पार्क लच्छीवाला में ले गया, जहाँ उसके द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री के साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये। इस प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शाहिद उर्फ साहिल पुत्र कय्यूम मूल निवासी कसाईगंज साहबगंज, झारखण्ड उम्र-19 को केशवपुरी बस्ती के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस मामले में पकड़े गए आरोपों से पूछताछ में जुटी हुई है। देहरादून न्यूज़

पुलिस टीम :-

1- म0उ0नि0 सीमा कोहली
2- हे0का0 सलमान हैदर
3- कानि0 वीरसिंह

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *