Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है घटना उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की बताई जाती है यहां बिलरियागंज थाना बिलरियागंज में किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तीन दिसंबर को वादिनी द्वारा थाना बिलरियागंज में एक तहरीर देकर बताया कि मेरी नाबालिग पुत्री घर से पैसा निकालने के लिए बाजार गयी थी कि अभियुक्त मंगल जायसवाल पुत्र अज्ञात,रवि कुमार पुत्र अज्ञात द्वारा बहला फुसलाकर वादिनी की पुत्री को भगा ले गया जिसमें मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें उप निरीक्षक मनीष विश्वकर्मा ने अपने हमराहियों के साथ मंगल जायसवाल पुत्र स्वर्गीय हरिओम जायसवाल निवासी बरईपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को बिलरियागंज के बघैला ग्राउंड से आज दिन के ग्यारह बज कर दस मिनट पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *