डायल 112 पर खुद पर फायरिंग की झूठी सूचना देने में एसएसपी ने लिया संज्ञान,मुखानी पुलिस ने डायल 112 का गलत उपयोग कर झूठी सूचना देने वाले के विरुद्ध की कार्यवाही
हल्द्वानी
तीन जनवरी को थाना मुखानी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी से उन पर फायरिंग कर रहा है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई। मौके पर जांच एवं CCTV फुटेज व पूछताछ करने पर यह पाया गया कि सूचना झूठी थी। आरोपित व्यक्ति सौरभ बिष्ट द्वारा नशे में जानबूझकर झूठी जानकारी दी गई। इसके परिणाम स्वरूप सौरभ बिष्ट निवासी बच्ची नगर कटघरिया के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही की गई तथा भविष्य में इस तरह के कृत्य* करने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई। उक्त व्यक्ति द्वारा अपनी झूठी सूचना के लिए माफी मांगी गई।
नैनीताल पुलिस की अपील झूठी सूचनाएं देना कानूनन अपराध है, और ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *