Advertisement

बनभूलपुरा एवं कालाढूंगी पुलिस ने सट्टेबाजी व नशा तस्करी में लिप्त 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा जनपद के निर्देशन में *जनपद में सट्टे की खाई-बाड़ी एवं नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही के निर्देश* दिए गए हैं।

 इसी क्रम में *थानाध्यक्ष वनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी व थानाध्यक्ष कालाढूंगी श्री पंकज जोशी के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा 02 सट्टेबाज व 01 एक नशे के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को सार्वजनिक स्थान पर सट्टेबाजी करते सट्टा पर्ची व नगदी 1220/- रु0 के साथ किया गिरफ्तार किया गया।

 उक्त दोनों के विरुद्ध थाने में 13 जी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी-
मो0 शान पुत्र जमीर अहमद निवासी गौजाजाली आम का बगीचा एवं मौ0 जंद पुत्र गुलजार हुसैन निवासी वार्ड न0 14 इन्द्रानगर काबुल गेट बनभूलपुरा

पुलिस टीम-
1- कानि0 हरीश रावत
2- कानि0 अतहर
3- कानि0 आजम

अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति को कालाढूंगी पुलिस ने किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष कालाढूंगी श्री पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा चैकिंग के दौरान स्वराजखत्ता को जाने वाले मार्ग कालाढूंगी से अभियुक्त बलकार सिंह पुत्र माला सिंह निवासी मौहली जंगल थाना केलाखेडा जनपद उधम सिंह नगर को 51 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 03/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम:-

1- अ0 उ0नि0 तनवीर आलम
2- कानि0 स्वरूप सिंह
3- कानि0 किशन नाथ
4- कानि0 हीरा राम
5- कानि0 विवेक कुमार

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *