Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं बीती रात्रि पिथौरागढ़ में एक हुए बड़ी सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां पर दो युग को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के थाना गंगोलीहाट क्षेत्र में कोठेरा गांव के समीप की बताई जाती है जहां बीती रात एक टिप्पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना के बाद थाना गंगोलीहाट पुलिस आनन – फानन में मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है बीती रात करीब 11:00 बजे थाना गंगोलीहाट में सूचना मिली कि ग्राम कोठेरा के समीप एक टिप्पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी पुलिस टीम व रैस्क्यू उपकरणों सहित मौके पर पहुंचे। जहां देखा कि टिप्पर संख्या UK 05 CA 1146 सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गिरा हुआ है, वाहन में 04 लोग सवार थे। पुलिस द्वारा बिना देर किये ग्रामीणों की मदद से चारों को खाई से निकालकर मुख्य सड़क पर लाया गया। जिसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र गंगोलीहाट पहुँचाया । जिसमें 38 वर्षीय भूपेन्द्र सिंह पुत्र सोबन सिंह निवासी मल्लाधुरा खिरमाण्डे और 30 वर्षीय कृष्णा सिंह नेगी पुत्र स्व० हरीश सिंह नेगी निवासी सुरखाल, थाना गंगोलीहाट को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । अन्य दो घायलों योगराज सिंह व राजेन्द्र सिंह का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया ।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें शव विच्छेदन गृह भेज दिया घटना कैसे हुई पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पिथौरागढ़ न्यूज़

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *