Advertisement

देहरादून-: राज्य में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह से प्रभावी है ऐसे मे पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के प्रयास किया जा रहे हैं इन सब के बीच

 नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड / नोडल नागर निकाय निर्वाचन-2024 ने बताया कि दिनांक 24-12-2024 से 01-01-2025 तक राज्य के समस्त जनपदों द्वारा नागर निकाय निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सन्दर्भ में निरन्तर की जा रही चैकिंग के दौरान अब तक 3700 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख तथा 187 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ, कीमत लगभग 5 करोड़* की जब्त की गयी। अब तक लगभग *6 करोड़ रूपये* की अवैध शराब व मादक पदार्थ की जब्ती की गयी है।

साथ ही निरोधात्मक कार्यवाही में बी.एन.एस.एस. की धारा 126/135 के अन्तर्गत अब तक *405 मामलों में 2400 लोगों* का चालान कर *174 ऐसे असामाजिक तत्वों* को पाबन्द किया गया है, जिनसे निर्वाचन के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने की सम्भावना थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *