Advertisement

भीषण ठंड से बचने के लिए व्यक्ति गुफा में गया अचानक उठा के आगे पत्थर आने से गुफा का द्वार बंद हो गया जिससे वह अंदर ही फस गया इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी घटना जनपद बागेश्वर, कपकोट क्षेत्रान्तर्गत शामा रोड के पास की बताई जाती है जहां पर पत्थर के नीचे फंसे व्यक्ति को SDRF उत्तराखंड पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू किया है। थाना कपकोट द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति गुफा में पत्थर आने के कारण गुफा में ही फंस गया है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SI संतोष परिहार के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए गुफा के आगे से पत्थर को हटाकर उक्त व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। उक्त व्यक्ति अपना नाम पता नही बता पा रहा था और ठंड से भी परेशान हो रहा था। SDRF टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके उपरांत जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *