Advertisement

Samachar Saransh team network-: नाबालिग युवती के अपहरण और बलात्कार के मामले में युवक गिरफ्तार उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

उत्तरकाशी, 15 दिसंबर को राजस्व पुलिस चौकी छैजुला, चिन्यालीसौड पर धारा 137(2) बीएनएस में एक युवक द्वारा नाबालिग युवती के अपहरण का अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामला संवेदनशील और महिला से जुड़ा होने के कारण जिलाधिकारी उत्तरकाशी के आदेशानुसार उक्त प्रकरण राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस थाना धरासू को स्थानांतरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुए उक्त मामले में विधि अनुसार साक्ष्य संकलन करते हुए अभियुक्त की तुरंत गिरफ्तारी तथा अभियोग के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे। अभियोग की विवेचना महिला उपनिरीक्षक शशि राणा को सौंपी गई।

क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी सुरेन्द्र सिंह भंडारी के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार के नेतृत्व में धरासू पुलिस द्वारा उक्त मामले में वादी तथा पीड़िता के बयानों, मेडिकल रिपोर्ट आदि साक्ष्यों के आधार पर धारा 64(1) बीएनएस और ¾ पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। कल दिनांक 20.12.2024 की रात में अभियोग से संबंधित आरोपी युवक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार नई टिहरी भेजा गया है।

पुलिस टीम:

  1. व0उ0नि0 अनूप नयाल
  2. म0उ0नि0 शशि राणा
  3. हे0का0 कुलवीर चौहान
  4. होमगार्ड पीसी बिज्जू लाल
  5. होमगार्ड हेमंती

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *