समाचार सारांश टीम नेटवर्क हल्द्वानी -: नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस ने लग्जरी कार से चरस तस्करी का कारोबार, कर रहे चरस तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़े गए चरस तस्कर की पहचान करन सागर पुत्र स्व0 सुरेश सागर निवासी लामाचौड़ थाना मुखानी जनपद नैनताल उम्र-25 वर्ष के रूप में हुई है पुलिस ने उसके कब्जे से UK 04 K 5189 होण्डा सिटी कार में 280 ग्राम चरस को बरामद किया है ।
शुक्रवार को थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने के दौरान चैकिंग उप निरीक्षक कृष्णा गिरी द्वारा मय टीम चकलुवा स्थित लोहे के पुल से 100 मीटर आगे हल्द्वानी की ओर आरोपी को गिरफ्तार किया पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया पकड़ा गया आरोपी
ने पूछताछ में बताया गया कि वह पूर्व में भी अवैध चरस तस्करी में थाना मुखानी से वर्ष 2021 में जेल जा चुका है, ।।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
