Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क (उत्तराखंड) नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,
पौड़ी पुलिस की शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही लगातार जारी, नशे में वाहन चलाने वाले 05 चालको के वाहनों को सीज कर की गयी गिरफ्तारी ,साथ ही 04 ओवर लोड़िंग वाहन चालकों पर भी की गयी कड़ी चालानी कार्यवाही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग व रैश ड्राइविंग कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध एक माह के सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
शुक्रवार 20 दिसंबर को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले (कोटद्वार-03, थलीसैंण-01 व यातायात कोटद्वार-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर उनके डीएल भी निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी इसके साथ ही वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी/सामान ले जाने पर कुल 04 वाहन चालकों (यातायत कोटद्वार- 01, लैंसडाउन -01,यातायात कोटद्वार-01 व लक्ष्मणझूला-01) के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने व वाहनों में ओवर लोड़िंग करने वालों वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जारी है। पौड़ी गढ़वाल

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *