Advertisement

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं पिथौरागढ़ जिले के जौलजीबी-झूलाघाट तालेश्वर निर्माणाधीन मार्ग में एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर काली नदी में जा समाई। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर और परिचालक दोनों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतकों के शव परिजनों को सौपें।

जौलजीबी-झूलाघाट निर्माणाधीन सड़क में इन दिनों कार्य चल रहा है। बुधवार को जेसीबी ऑपरेटर 52 वर्षीय जनक चंद परिचालक 40 वर्षीय अशोक सिंह पुत्र गोपाल सिंह निर्माण कार्य के बाद वापस चकदारी लौट रहे थे। रात आठ बजे के आसपास बगड़ीहाट से करीब दस किमी दूर बारमो डयोडा के समीप एकाएक जेसीबी अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़कते हुए काली नदी में पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पहुंची एसएसबी, पुलिस और राजीव की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर दोनों घायलों को खाई से निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *