Advertisement

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। जयपुर में DPS स्कूल के पास शुक्रवार तड़के पेट्रोल पंप पर ब्लास्ट हो गया। सीएनजी गैस से भरा टैंकर फट गया। कई लोग और गाड़ियां जल गईं। हादसे के कारण अजमेर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते दर्जनभर से ज्यादा गाड़ियों में आग लग गई।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले CNG ट्रक और एक अन्य ट्रक में भिड़ंत हुई। इस जोरदार भिड़ंत के बाद CNG ट्रक में भयंकर ब्लास्ट हो गया। इसके बाद एक-एक कर कई ब्लास्ट हुए। आस-पास की गाड़ियां भी उसके चपेट में आ गईं। 20 से अधिक गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं।

हादसे में 12 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। हादसे की चपेट में एक बस भी आ गई। बस से सवारियों ने किसी तरह उतरकर अपनी जान बचाई। आग से झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। गाड़ियों में फंसे हुए लोगों को दमकल, सिविल डिफेंस पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया। अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है। 39 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार सुबह हुआ हादसा
ये हादसा शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे भंक्रोटक डी क्लॉथोंन के पास हुआ है। कई वाहनों में अभी तक आग लगी हुई है। पुलिस और दमकल विभाग वाहनों में लगी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।


हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। सीएम ने हादसे की जगह पर जाकर अधिकारियों से मुलाकात की। हादसे की वजह भी जानी। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे लोगों को एसएमएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *