पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों के साथ साथ रिजॉर्ट, होटल, धर्मशालाओं व ढाबों की लगातार की जा रही सघन चैकिंग।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

पौड़ी न्यूज़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बैरियर,रिजॉर्ट, होटल, ढाबा, बस अड्डों व अन्य सार्वजनिक भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सघन चैकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन करने के साथ साथ सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।

जिसके क्रम में अधीनस्थ क्षेत्राधिकारियों एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा निर्गत निर्देशों का पालन करते हुये अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सभी रिजॉर्ट्स, होटल, ढाबों, रेस्टोरेन्टों, धर्मशालाओं, बस अड्डो आदि की प्रभावी चैकिंग की जा रही है तथा प्रत्येक चेक पोस्ट पर स्थापित बैरियरों पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की सघन चैकिंग की कार्यवाही भी की जा रही है।पौड़ी पुलिस का यह अभियान अनवरत जारी है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *