Advertisement

हल्द्वानी-: परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 71 वाहनों के चालान 06 सीज
आज परिवहन विभाग के द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान 71 वाहनों के चालान किए तथा 06 वाहनों को सीज किया गया जिसमें 02 ऑटो तथा 04 भार वाहन सम्मिलित हैं।
परिवहन अधिकारी श्री एनपी आर्य के द्वारा नैनीताल तथा श्री एपी गुप्ता एवं श्री गोविंद सिंह के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में प्रवर्तन कार्रवाई की गई जिसमें भार वाहनों में ओवरलोड , परमिट, फिटनेस, टैक्स , रिफ्लेक्टर हेलमेट आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई जिसमें ऑटो को प्रपत्र प्रस्तुत न करने तथा भार वाहनों को ओवरलोडिंग आदि के अभियोग में निरुद्ध किया गया । चेकिंग अभियान में परिवहन कर अधिकारी के साथ-साथ सहायक परिवहन निरीक्षक श्री गिरीश कांडपाल , श्री देव सिंह प्रवर्तन पर्यवेक्षक श्री अनिल कार्की, श्रीअरविंद सिंह एवंश्री महेंद्र कुमार आदि सम्मिलित रहे।

डॉ गुरदेव सिंह
संभागीय परिवहन अधिकारी( प्रवर्तन) हल्द्वानी

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *