समाचार सारांश टीम नेटवर्क – महिला से छेड़खानी करने वाले हिस्ट्रीशीटर क पंकज बोहरा उर्फ पप्पी को रीठा साहिब पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है ।
11 दिसंबर को जनपद चम्पावत के थाना रीठासाहिब क्षेत्रान्तर्गत शिवदत्त भट्ट निवासी रीठा साहिब द्वारा सूचना दी गयी की उसके पडोसी पंकज बोहरा उर्फ पप्पी पुत्र चन्दन सिंह, निवासी चौड़ापिता, थान रीठासाहिब द्वारा उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी और मारपीट की गयी जिस पर थाना रीठासाहिब में मु0FIR-21/24 U/S 74/115(2)/352/351(2)(3)BNS के तहत अभियोग पंजीकृत जांच पड़ताल प्रारंभ करते हुए उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये पुलिस के अनुसार आरोपी पंकज पूर्व से ही थाना रीठासाहिब का हिस्ट्रीशीटर रहा है जिसके विरूद्ध पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत किये गये है, पुलिस से बचने हेतु लगातार अपने स्थान को बदल रहा था । पुलिस टीम द्वारा लगातार खोजबीन करते हुए आरोपी को चम्पावत क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
1- मु0F.I.R N0-15/2024 अन्तर्गत धारा 351(2)(3)/352/115(2) BNS । थाना रीठासाहिब ।
02- मु0F.I.R N0-21/2024 अन्तर्गत धारा 74/115(2)/351(2)(3)/352 BNS । थाना रीठासाहिब
03- मु0F.I.R N0-21/2024 अन्तर्गत धारा 126/135 BNS ।
04- मु0F.I.R N0-26/2024 अन्तर्गत धारा 126/135/170 BNS ।
05- मु0F.I.R N0-250/2024 अन्तर्गत धारा 81(1)(क)/ 83 पुलिस एक्ट ।
06- मु0F.I.R N0-02/2024 अन्तर्गत धारा ¾ गुण्डा अधिनियम ।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

पुलिस टीम –
01-अपर उप निरीक्षक भुवन चंद पांडे
02-कानि0 राजेंद्र प्रसाद
03-कानि0 मनोज कुमार

रीठा साहिब चंपावत न्यूज़

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *