समाचार सारांश टीम नेटवर्क

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालो पर दून पुलिस की कार्यवाही जारी

यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 225 युवाओं के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही

देहरादून

सभी 225 युवाओं के परिजनों से वार्ता कर उन्हें युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए किया प्रेरित

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में चलाया जा रहा है विशेष जागरूकता अभियान

एसएसपी देहरादून द्वारा शुरू की गई नवीन पहल के तहत जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक : 10-12-24 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के  110, रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में  05, ड्रंकन ड्राइव में 04  तथा यातायात नियमो का उल्लंघन में 106 कुल 225 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

इस दौरान सभी 225 युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *