Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क पुलिस ने चेक बांउस मामले में विगत वर्षो से फरार चल रही वारंण्टी को किया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।

5 दिसंबर को कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी NBW वाद संख्या-1795/22, धारा-138 NI Act से सम्बन्धित फरार वारण्टी बबली, निवासी- नारायण बिहार सिताबपुर, को कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। उक्त वारण्टी बबली को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता वारण्टी

  1. श्रीमती बबली बिष्ट पत्नी श्री दिलीप सिंह बिष्ट, निवासी- नारायण बिहार कॉलोनी, सिताबपुर कोटद्वार।

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट
  2. मुख्य आरक्षी श्री हेमन्त कुमार
  3. आरक्षी श्री प्रेम सिंह
    पौड़ी न्यूज़

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *