समाचार सारांश टीम नेटवर्क
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से विलोम हर्ष घटना खबर सामने आ रही है यहां केदारघाटी के बेडूला गांव में दो बेटों ने अपने पिता की हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव को भी जला दिया है। इस वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली है। हर कोई घटना से स्तब्ध है। आखिर दोनों बेटों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला गुरुवार का बताया जा रहा है। जिस पिता ने पाल पोस कर बड़ा किया उसी को दोनों बेटों ने निर्ममता से मौत की नींद सुला दिया।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

कालीमठ से करीब तीन किलोमीटर दूर त्रिवेणी घाट के पास बेडुला गांव में 52 वर्षीय मृतक बलबीर राणा का घर है। जानकारी के मुताबिक अमित राणा 23 वर्ष और मनीष राणा 23 वर्ष की किसी बात को लेकर अपने पिता से बहस हो गई। बहस बढ़ने पर दोनों ने धारदार हथियार (थमाली) से पिता पर वार कर दिया जिससे बलबीर की मौत हो गई। कलयुगी बेटों की यह काली करतूत आसपास के लोगों को पता लगी तो लोगों ने गुप्तकाशी पुलिस को फोन किया। वारदात के बाद दोनों आरोपी जब मृतक पिता की देह को जला रहे थे, तभी पुलिस ने पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घर से वारदात में प्रयोग की गई खून लगी थमाली भी बरामद की है।
घटना का पता लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दोनों
कलयुगी बेटों में से एक पिता के साथ ही रहता था, जबकिदूसरा मुंबई में रहता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था।स्थानीय लोगों के मुताबिक बाप बेटों में किसी बात को लेकर
कहा सुनी हुई जिसके बाद रात को बेटों ने अपने पिता कोधारदार हथियार से वार कर मार डाला। उसके बाद सुबह सवेरेहोते ही वह अपने पिता की मृत देह को जला रहे थे। आसपास
से गुजरते लोगों को पता लगा तो लोगों ने पुलिस को फोन किया। कुछ लोगों ने जलती हुई चिता पर पानी डालकर उसे बुझाया लेकिन तब तक देह पूरी तरीके से जल चुकी थी।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
आसपास के लोगों का कहना है कि बड़ा बेटा अमित मुंबई में रहता है। वह करीब 15 सालों के बाद जब घर लौटा तो उसका व्यवहार बहुत अलग हो गया। वह गाहेबगाहे किसी को भी जान से मारने की धमकी देता रहता है और बदतमीजियां करता रहता है। गांव वालों का कहना है कि मुंबई में वह किसी गलत संगत का शिकार हो गया इसके बाद वह घर लौट आया।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *