Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क गोपेश्वर। चमोली जिले के गौचर में गुरुवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। ऑफिसर मैस के पास युवक बाइक समेत खाई में जा गिरे। हादसे में एक युवक की मोत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, कर्णप्रयाग ब्लाक के पुडियांणी गांव निवासी कृष्णा नेगी (26 वर्ष) पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी और संतोष सिंह (25 वर्ष) पुत्र सुमन सिंह हरिद्वार से अपने गांव शादी में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे मैस के मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बीस मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें से एक युवक की पीएचसी गौचर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जबकि दूसरे को हल्की चोटें आई हैं। घायल और मृतक युवक को पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतक को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। परिजनों को बुलाकर शव का पंचनामा भरकर उसका पोस्टमार्टम सीएचसी कर्णप्रयाग में किया जा रहा है । जबकि घायल युवक का उपचार कर उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *