Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क (उत्तराखंड) जिस पिता ने अपने पुत्र को पाल पोस कर काबिल बनाया वही आज पिता के साथ मारपीट कर रहा है सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया और उसके पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया है अब पुलिस उसे अभागे के पुत्र को गिरफ्तारी को लेकर ढूंढ खोज में जुटी है।

बागेश्वर में इंटनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है। वरिष्ठ भूतपूर्व सैनिक से मारपीट करने वाले पुत्र के विरुद्ध कांडा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो सकेगी।
कांडा क्षेत्र से एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रसारित वीडियो में भूतपूर्व सैनिक का पुत्र उनके साथ मारपीट, गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी दे रहा था। थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि आरोपित 46 वर्षीय आनंद बल्लभ पांडे पुत्र नंदा बल्लभ पांडे के विरुद्ध धारा 115(2)/351(2)/352 पंजीकृत किया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *