भीमताल के नौकुचियाताल क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिलौटी में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई जब जंगल से मवेशियों के लिए चारा लेने गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मृतक महिला की पहचान 50 वर्षीय लीला देवी के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय नरोत्तम आर्या की पत्नी थीं। घटना की जानकारी के अनुसार, लीला देवी अपने गांव की एक अन्य महिला के साथ जंगल में चारा लेने गई थीं। जब वे दोनों जंगल में आगे बढ़ रही थीं, उसी समय तेंदुआ अचानक उन पर झपट पड़ा।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

तेंदुए ने लीला देवी को अपनी पकड़ में ले लिया और घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। इस दौरान दूसरी महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और गांव वापस आकर लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग को सूचित किया गया। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के नेतृत्व में वन कर्मियों की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गांव से करीब एक किलोमीटर अंदर लीला देवी का शव बरामद कर लिया।

शव के पास तेंदुए के पंजों के निशान पाए गए, जिससे घटना की पुष्टि हुई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी जंगली जानवरों का खतरा रहा है। बाघों और तेंदुओं के हमले की घटनाएं यहां पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन हाल के दिनों में इस प्रकार की घटना ने गांववालों को फिर से चिंता में डाल दिया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि क्षेत्र में तेंदुए और अन्य जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। वे चाहते हैं कि वन विभाग और प्रशासन मिलकर जंगल में निगरानी कैमरे लगाएं और पिंजरे रखे जाएं ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। इस दुखद घटना से गांव में शोक का माहौल है, और लोग लीला देवी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *