पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर, अगर आपने अभी तक सालाना जमा किया जाने वाला लाइफ सर्टिफिकेट या जीवन प्रमाण पत्र अभी तक जमा नहीं कराया है तो आपके पास इस काम को करने के लिए केवल 9 दिन और बचे हैं. 30 नवंबर 2024 से पहले फौरन अपने लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा दें वर्ना आपको मिलने वाला पेंशन बेनेफिट बंद हो सकता है. 80 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले पेंशनधारक 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं जबकि दूसरे पेंशनर्स 1 नवंबर 2024 से 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

नवंबर का महीना पेंशनर्स के लिए बहुत बेहद खास होता है. पेंशन पाने वाले पेंशनर्स के लिए ये जरूरी है कि 30 नवंबर 2024 तक अपना जीवित होने का प्रमाण पत्र जमा करा दें जिससे उन्हें बिना किसी रोक-टोक के पेंशन मिलता रहे. पेंशनधारकों की ओर से जमा किया जाने वाला लाइफ सर्टिफिकेट एक साल के लिए वैलिड होता है. पिछले वर्ष जिन पेंशनर्स ने लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराया था वो 30 नवंबर 2024 तक ही वैलिड है. ऐसे में दिसंबर महीने से पेंशन पाने के लिए ये जरूरी है कि 30 नवंबर यानि अगले 9 दिनों के भीतर पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र को जमा कर दें.

सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा 1 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2024 तक है, जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु वाले सीनियर सिटीजन 1 नवंबर से 30 नवंबर 2024 के बीच लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं. इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *