Advertisement

जनपद-टिहरी- अटाली गंगा के पास वाहन दुर्घटना में लापता व्यक्ति का शव SDRF टीम ने किया बरामद।*

आज दिनांक 09 नवंबर 2024 को DCR देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि ऋषिकेश में साई घाट के पास नदी में एक शव फंसा है, जिसको निकलने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम हेड कांस्टेबल अर्जुन पवार के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

विगत कुछ दिन पूर्व अटाली गंगा होटल व्यासी के पास वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति (अंकित चमोली) लापता चल रहा था। SDRF टीम ढालवाला व व्यासी टीम द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था,जिसमें टीम द्वारा वाहन को सर्च कर लिया गया था परंतु वाहन में कोई न मिलने पर सर्च ऑपरेशन लगातार जारी था। आज दिनांक 9 नवंबर को SDRF टीम ढालवाला द्वारा उक्त वाहन दुर्घटना में लापता अंकित चमोली के शव को साईं घाट के पास पशुलोक बैराज से पहले गंगा नदी ऋषिकेश से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *