जनपद नैनीताल-भुजान के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।*
ADVERTISEMENT
Promote Your Business Here
आज दिनांक 09 नवम्बर 2024 को चौकी खैरना द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि भुजान के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट खैरना से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन अनियंत्रित होकर रोड से करीब 10 मीटर नीचे झाड़ियों में पलट गया था,जिसमें 04 व्यक्ति सवार थे चारों व्यक्तियों को हल्की-फुल्की चोटें आई थी।एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जिला पुलिस के संयुक्त प्रयास से चारों व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
