Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क (हल्द्वानी) दीपावली पर्व अब बीत चुका है लेकिन क्षेत्रों में इन दिनों जुए की चौपालें खूब जम रही हैं। इसके खिलाफ पुलिस अभियान छेड़े हुए हैं। लालकुआं पुलिस ने अवैध जुआ खेलने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 1,03,600 रुपये और 52 ताश की पत्तियाँ बरामद की गई हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने जुआ खेलने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में, एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र और क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, लालकुआं पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्दुचौड़ पुलिस ने मोटा हल्दु के समीप चाय की दुकान पर फड लगाकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने
मुकेश जोशी (किशनपुर सकुलिया), राजेन्द्र प्रसाद जोशी (दुर्गा भगवानपुर), कुन्दन सिंह दानू (रई सिल्थम, पिथौरागढ़, परमवीर (प्रतापुर, बुलन्दशहर) तथा मोहित जोशी (दुर्गा भगवानपुर) को जुआ खेलते हुए उनके कब्जे से बड़ी रकम बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जारी को पकड़ने वाली टीम में गौरव जोशी प्रभारी चौकी हल्दुचौड़, अतिरिक्त पुलिस निरीक्षक प्रेम बल्लभ जोशी कांस्टेबल अनिल शर्मा, मनीष कुमार कांस्टेबल गुरमेज सिंह आदि थे। हल्द्वानी न्यूज़

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *