(समाचार सारांश टीम नेटवर्क देहरादून) से बड़ी खबर आ रही है यहां घूस लेते हुए एक अपर सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया गया है औचक हुई इस गिरफ्तारी से वहां पर हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार सुन्दर सिंह चौहान, अपर सहायक अभियन्ता, पी.एम.जी.एस.वाई. कार्यालय कालसी, विकासनगर देहरादून को रू0 5,000/- रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।”
शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के हेल्पलाईन नम्बर 1064 पर दर्ज करायी गयी शिकायत पर पी.एम.जी.एस.वाई. योजना के अन्तर्गत बनाई गयी सड़क में शिकायतकर्ता के खेत के कटान का भुगतान करने की एवज में शनिवार को सुन्दर सिंह चौहान, अपर सहायक अभियन्ता, पी.एम.जी.एस.वाई. कार्यालय कालसी, विकासनगर देहरादून को उनके उक्त कार्यालय से,सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा शिकायतकर्ता से रू0 5,000/-( पॉच हजार रूपये) रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है । आरोपी की गिरफ्तारी के उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताँछ जारी है ।
निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेसन, द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी ।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
