Advertisement

उत्तराखंड शासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए जिला पंचायत पौड़ी में तदर्थ कनिष्ठ अभियंता सुदर्शन रावत को निलंबित कर दिया गया है।

सचिव चंद्रेश कुमार यादव ने इस संदर्भ में आदेश जारी किया और उन्हें पंचायतीराज निदेशालय से संबंद्ध कर दिया गया। उन पर विकास कार्यों में अनियमितताओं के कई आरोप हैं। गढ़वाल मंडल आयुक्त की जांच में पहले ही 1.61 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताएँ सामने आ चुकी हैं, और आय से अधिक संपत्ति की जांच भी विजिलेंस द्वारा की जा रही है।

सुदर्शन रावत की नियुक्ति 2008 में कनिष्ठ अभियंता के पद पर संविदा के तहत हुई थी। नियमित अभियंता की तैनाती न होने के कारण उन्हें अभियंता का प्रभार सौंपा गया। हालांकि, उनकी कार्यशैली पर स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बार-बार सवाल उठाए। शिकायतों की बौछार ने डीएम पौड़ी, गढ़वाल मंडल आयुक्त, पंचायतीराज निदेशक, सचिव, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री तक का ध्यान आकर्षित किया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *