(समाचार सारांश टीम नेटवर्क)भवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मोटरसाईकिल चोरी का खुलासा, करते हुए दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार किया है दोनों के ऊपर अलग-अलग जगह पर मोटरसाइकिल चोरी के मामले दर्ज हैं पकड़े गए मोटर चोरों की पहचान हेम चन्द्र आर्या S/O पुरन राम उम्र 24 वर्ष निवासी रेहड़ थाना भवाली जिला नैनीताल मूल पता ग्राम पस्तोला पो0 हेड़ाखान थाना भीमताल जिला नैनीताल,
शिवम यादव उर्फ सिम्मी S/O नेत्रपाल यादव उम्र 18 वर्ष निवासी भदईपुरा थाना रूद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है।
बुधवार को मौ0 शाकिर मोहमद शाकिर पुत्र स्व0 हैदर अली निवासी- शहनाज बैण्ड भवाली चौराहा थाना-भवाली जनपद- नैनीताल द्वारा थाना भवाली में तहरीर दी कि उनकी मो0सा0 UP25BE2560 पैशन प्रो भवाली रोडवेज पार्किंग वाली गली से दिनांक 14. अक्टूबर की रात चोरी हो गयी है। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर इसकी जांच उप निरीक्षक दिलीप कुमार के सुपुर्द की गई । गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सी०सी०टी०वी०फुटेज के आधार पर सुरागरसी पतारसी कर बीते रोज पुलिस टीम ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर वादी की चोरी की हुई मो0सा0 बरामद की गयी, आपराधिक इतिहास अभियुक्त शिवम यादव पूर्व में मो0सा0 चोरी में रूद्रपुर से जेल जा चुका है ,अभियुक्त हेम चन्द्र आर्या भी पूर्व में थाना भीमताल से मो0सा0 चोरी में जेल जा चुका है । भवाली न्यूज़
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
