Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क चम्पावत पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिक बालिका को किया 08 घंटे में सकुशल बरामद

श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा के जनपद में गुमशदाओं को शीघ्र बरामद किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है ।
जिस पर पुलिस ने 16 अक्टूबर को कोतवाली चंपावत क्षेत्र अंतर्गत चल्थी क्षेत्र से नाबालिक बालिका के परिजनों द्वारा चौकी चल्थी आकर सूचना दी कि मेरी पुत्री जो आज प्रातः बिना बताए घर से कहीं चले गई हैं और अभी तक लौट कर नहीं आई।
उक्त सूचना पर तत्काल सर्विलांस की मदद लेकर सुरागरसी पतारसी कर गुमशुदा बालिका की तलाश की गई पुलिस टीम द्वारा तमाम सीसीटीवी कैमरे चेक कर गुमशुदा बालिका को रुद्रपुर से 08 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया परिजनों द्वारा चम्पावत पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की।

पुलिस टीम
1 चल्थी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक श्री निर्मल सिंह लटवाल
2 हेड कांस्टेबल श्री विकार अहमद
3 हेड कांस्टेबल भुवन लाल

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *