Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क दुर्घटना में होमगार्ड की मौत

बागेश्वर में आरे से अपर जिलाधिकारी आवास पर डयूटी जा रहे एक होमगार्ड संदिग्ध परिस्थिति में सड़क पर खून से सना हुआ मिला। उन्हें 108 के माध्मम से जिला अस्पताल भर्ती किया गया। यहां से रात में ही उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड सुंदर राम उम्र 57बर्ष पुत्र माधो राम निवासी ग्राम आरे निवासी रविवार की रात कपकोट रोड स्थित कठायतबाड़ा के पास बेहोशी की हालत में सड़क पर मिला वह खून से सना था। जिन्हें 108 से जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। इनके शरीर में चोट लगने तथा नाक से खून निकलने के कारण इन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें रात्रि में ही हायर सेंटर रेफर कर दिया। होमगार्ड अपर जिलाधिकारी के आवास पर रात्रि ड्यूटी के लिए अपनी साईकिल से आ रहे थे। किसी अज्ञात वाहन से टक्कर मारी दी। जब होमगार्ड डूयूटी पर नहीं पहुंचे तो साथी होमगार्ड द्वारा खोजबीन की। होमगार्ड के मोबाइल पर फोन मिलाया गया तो जिला अस्पताल वालों ने फोन उठाया तब घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे और रात में ही उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी ले गए। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
………………………..


By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *