Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क (हल्द्वानी) नन्धौर वन्य जीव अभ्यारण्य के नन्धौर रेन्ज चोरगलिया के अन्तर्गत प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी वन प्रभाग कुन्दन कुमार के दिशा निर्देशन में गणेश दत्त जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, नन्धौर की अध्यक्षता में वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य विधायक लालकुॅआ डॉ0 मोहन सिंह बिष्ट को

उप प्रभागीय वनाधिकारी, नन्धौर द्वारा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक लालकुॅआ द्वारा विभिन्न स्कूलों से उपस्थित छात्र-छात्राओं को वन्यजीवों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। चोरगलिया क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों एवं नैब गौलापार से आये छात्र-छात्राओं से पेण्टिंग प्रतियोगिता कराई गई। पेंटिग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों की पेंटिग को विधायक एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी नन्धौर द्वारा सर्वश्रेष्ठ 03 विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरष्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश सिंह मेहरा, वन बीट अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान वन क्षेत्राधिकारी नन्धौर भूपाल सिंह मेहता द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधियों को नन्धौर अभ्यारण्य स्मृति चिन्ह् भेंट किये। इस दौरान जन प्रतिनिधियों एवं नेचर गाईड़ों द्वारा छात्र-छात्राओं वन्यजीवों के महत्व के बारे में प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा भी वन्यजीवों के संरक्षण के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नन्धौर अभ्यारण्य क्षेत्र में जिप्सी द्वारा भ्रमण कराया व वन्यजीवों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। गया। कार्यक्रम में श्री हरीश सिंह बरोलिया, श्री प्रताप सिंह बिष्ट, श्री पनीराम, श्री मोहन चन्द्र लखेड़ा, श्री हरेन्द्रपाल सिंह, श्री सुरेश मेहरा, श्री प्रकाश सिंह राणा, श्रीमती ममता गोस्वामी, गुंजन, पूनम, बीना, प्रियंका वन बीट अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *