(समाचार सारांश टीम नेटवर्क) उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं सोमवार को हुई एक घटना में एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया घटना मसूरी की बताई जाती है।
सोमवार को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कूटी क्लाउड एंड से आगे भदराज मंदिर रोड पर खाई में गिर गई है, जिस पर दो छात्र सवार थे, जिनकी हालत गंभीर है। उक्त सूचना पर थाना मसूरी तथा फायर सर्विस से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। मौके पर पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों घायल युवकों शहवाज (उम्र करीब 19 वर्ष ) पुत्र नसीबुद्दीन व शिफाॅन (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र सत्तार निवासीगण ग्राम भुड्डी नयागांव, थाना प्रेम नगर जनपद देहरादून, जो उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में क्रमशः B.B.A व LAW की पढ़ाई कर रहे है , को बाहर निकाला गया तथा एम्बुलेंस के माध्यम से civil Hospital भिजवाया गया, जिनमे से एक घायल शिफॉन की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते के मृत्यु हो गयी। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों छात्र स्कूटी नंबर UK-07 FJ/ 3527 से देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आये थे तथा भदराज मंदिर रोड की ओर जाते समय उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। मृतक युवक के शव का पंचायतनामा भरकर उसे अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी भिजवाया गया है, घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मसूरी न्यूज़

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *