Advertisement

उक्त डायवर्जन प्लान में रोडवेज और निजी बसों का डायवर्जन भी जोड़ा गया है

रोडवेज / निजी बसों का डायवर्जन

1- रामपुर रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें जब शोभा यात्रा सिंधी चौराहा से OK होटल तिराहा के मध्य रहेगी तब आई0टी0आई0 तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा से पनचक्की होते हुए हाईडिल गेट तिराहा से तिकोनिया चौराहा होते हुए रोडवेज तक आ सकेंगी।

2-बरेली रोड से आने वाली समस्त प्रकार की रोडवेज की बसें होंडा शोरूम तिराहा बरेली रोड से डायवर्ट होकर टीपी नगर तिराहा होते हुए आई0टी0आई0 तिराहा से सिंधी चौराहा होते हुए सीधे रोडवेज तक आ सकेंगी। जब शोभा यात्रा सिंधी चौराहा से ओके होटल तिराहा के मध्य रहेगी तब समस्त रोडवेज की बसें आई0टी0आई0 तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा से पनचक्की होते हुए हाईडिल गेट तिराहा से तिकोनिया चौराहा होते हुए रोडवेज तक आ सकेंगी।

3- कालाढुंगी रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें जब शोभायात्रा कालादुगी चौराहा से ओके होटल के मध्य रहेगी तब लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए हाईडिल गेट तिराहा से तिकोनिया चौराहा होते हुए रोडवेज तक आ सकेंगी।

4- रामपुर रोड व बरेली रोड सें शहर हल्द्वानी की ओर आने वाली समस्त प्रकार की निजी, इटरसिटी, सिडकुल की बसें शोभायात्रा के दौरान आई0टी0आई0 तिराहा रामपुर रोड व होंडा शोरूम तिराहा बरेली रोड तक आ सकेंगी।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *