लालकुआं पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़े गए युवक की पहचान रविन्द्र बिष्ट उर्फ गोल्डी पुत्र स्व0 राजन सिंह बिष्ट निवासी राजीव नगर बंगाली कालौनी लालकुआँ जनपद नैनीताल उम्र- 22 के रूप में हुई है पुलिस ने पकड़े गए युवक के कब्जे से नशीले इंजेक्शन* 05 अदद Buprenorphine Injection (02 ml) व 05 अदद Avil Injection (Pheniremine Maleat-10 ml) एवं 05 अदद सिरिंज (CARE कम्पन्नी) नाजायज बरामद हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, के द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य* से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत
डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में बीते रोज 25 एकड़ स्थित सुन्नी रोशन मस्जिद से 100 मी0 आगे सड़क के बांयी ओर जाली वाले मैदान लालकुआँ के पास से गिरफ्तार कर कोतवाली लालकुआं में मु0 एफआईआर नं0 – 181/24 धारा – 8/22 NDPS Act में अभियोग पंजिकृत किया गया।
Promote Your Business Here
गिरफ्तारी करने वाली टीम उ0नि0 सोमेंद्र सिंह,कानि0 चन्द्र शेखर,कानि0 जितेन्द्र सिंह विष्ट आदि थे।
