Advertisement

(समाचार सारांश टीम नेटवर्क)
जिलाधिकारी सविन बंसल के लगातार अथक प्रयासों से जिला अस्पताल को शीघ्र मिलेगा अपना ब्लड बैंक, ब्लड बैंक के लिए शासनादेश हुआ जारी

ब्लड बैंक के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था भी हुई नामित, डीएम ने दिया 10 दिन में आंगणन प्रस्तुत करने के निर्देश।

देहरादूनए:  जिला चिकित्सालय में बल्ड बैंक स्थापित करना जिलाधिकारी सविन बंसल की सर्वोच्च प्राथमिकता में शुमार,  प्रत्येक 03 दिन में कर रहे हैं समीक्षा। कार्यभार ग्रहण करने के अगले ही दिन किया था जिला चिकित्सालय का निरीक्षण के दौरान जब कई वर्षों से कार्यवाही गतिमान होने सम्बन्न्धी बात आई, तो जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को बल्ड बैंक की पत्रावली सहित तलब किया गया। विशेष टास्क गु्रप बनाकर युद्धस्तर पर की जा रही हैं कार्यवाही।  
जिलाधिकारी ने बल्ड बैंक की स्थापना के लिए शासन स्तर पर समन्वय किया, जिनके प्रयासों से बल्ड बैंक हेतु उत्तराखण्ड पेयजल निर्माण ईकाई देहरादून को कार्यदायी संस्था नामित किये जाने का शासनादेश 26 सितम्बर 2024 को हो गया है। जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था को 10 दिन के भीतर आंगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।  जिलाधिकारी ने कहा कि इसी वित्तीय वर्ष जिला चिकित्सालय में बल्ड बैंक संचालित किये जाने की तैयारी है, जिसके लिए युद्धस्तर पर पूर्ण कर किया जाएगा।
जहां बल्ड बैंक बनने से मरीजों की जान बचाई जा सकेगी, वहीं उरने तीमारदारों को रक्त के लिए इधर-उधर भटकना नही पड़ेगा।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *