Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क जल्द बन जाएगा धनगढ़ी पर पुल,, अनिल बलूनी- गढ़वाल सांसद ने किया निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिये निर्देश
रामनगर-: मई माह तक धनगढ़ी-पनोद नालों पर पुल बन जाएगा और राहगीरों को लंबे समय से हो रही परेशानी से निजात मिल जाएगी। यह बात राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार और पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने कही।
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने धनगढ़ी-पनोद नालों पर बने रहे पुल की निर्माण गति का निरीक्षण दिया और अ​धिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के लिए कहा। वहीं पुल निर्माण में लगे मजदूरों की सुरक्षा के लिए वन विभाग के अ​धिकारियों निर्देश दिये है। इसके अलावा निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द काम पूरा करने का कहा। गढ़वाल सांसद ने बताया कि रामनगर अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता की जाएगी। रामनगर से अन्य स्थानों के लिए अतिरिक्त ट्रेनों संचालन कराने की बात कही। वहीं राजकीय इंटर कालेज थारी को सांसद ने गोद लिया है। रामनगर न्यूज़

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *