Advertisement

(समाचार सारांश टीम नेटवर्क)

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों का दून पुलिस ने उतारा सुरूर

शराबियों के विरुद्ध लगातार चल रहा दून पुलिस का अभियान

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 35 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में किये चालान, दी सख्त हिदायत

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में शराब ठेकों के बाहर, अन्य सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में आज दिनाँक 25 सितंबर को रायपुर पुलिस द्वारा सहस्त्रधारा रोड, चूना भट्टा, सोडा सरोली रोड, राजीव नगर कंडोली आदि क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 35 लोगो के पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 8750 ₹ संयोजन शुल्क वसूला गया, साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की सख्त हिदायद दी गयी।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *