Advertisement

रुद्रपुर। एसएसपी ने जिले के विभिन्न कोतवाली, थानों और चौकियों में तैनात 21 दरोगाओं का तबादला कर दिया है। उन्होंने दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती कर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जारी आदेश में बाजपुर कोतवाली के एसआई रमेश चंद्र बेलवाल को चौकी प्रभारी दोराहा, दोराहा के सुरेंद्र सिंह बिष्ट को शिवराजपुर पट्टी चौकी का प्रभारी बनाया है।

कैलाश सिंह देव को सितारगंज कोतवाली और बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी विक्रम सिंह को ट्रांजिट कैंप भेजा है। सितारगंज के एसएसआई कविंद्र शर्मा को बन्नाखेड़ा, कुंडा थाने के संदीप शर्मा को सुल्तानपुर पट्टी, होशियार सिंह को आदर्श काॅलोनी और रुद्रपुर कोतवाली के जितेंद्र खत्री को बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है।

पैगा चौकी प्रभारी अनिल उपाध्याय को आईटीआई थाना, पुलिस लाइंस रुद्रपुर के कुंदन रौतेला को पैगा चौकी प्रभारी, रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई द्वितीय दीपक कौशिक को सिसौना सिडकुल सितारगंज चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इनके यहां हुए तबादले

प्रकाश भट्ट को सिसौना चौकी से शक्तिफार्म चौकी प्रभारी, शक्तिफार्म चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी को कुंडा थाना, खटीमा कोतवाली के विजेंद्र कुमार को गूलरभोज चौकी प्रभारी, ट्रांजिट कैंप थाने के जगत सिंह शाही को गढ़ीनेगी चौकी प्रभारी बनाया है। पुलिस लाइंस से गणेश दत्त भट्ट को ट्रांजिट कैंप थाना, ट्रांजिट कैंप थाने से ललित चौधरी को सितारगंज कोतवाली, बांसफोड़ान चौकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी को रुद्रपुर कोतवाली, काशीपुर कोतवाली से चित्रगुप्त को बांसफोड़ान चौकी प्रभारी, बाजपुर की बरहैनी चौकी प्रभारी उमेश कांडपाल को थाना ट्रांजिट कैंप और नरेश सिंह मेहरा को पुलिस लाइंस से बरहैनी चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *