(समाचार सारांश टीम नेटवर्क) उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में
सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से क्रॉप कटिंग का प्रयोग कर
जिलाधिकारी ने बौसरी गाँव में क्रॉप कटिंग  का लिया जायजा लिया। इस पूरे क्रॉप कटिंग में 30 वर्ग मीटर प्लाट में 1 किलो 700 ग्राम धान प्राप्त हुआ है।।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

    जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ0 आशीष चौहान ने आज जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े संकलन को लेकर तहसील पौड़ी क्षेत्र के अन्तर्गत  ग्राम पंचायत बौसरी में खरीफ धान की फसल पर की जा रही क्रॉप कटिंग का जायजा लिया। राजस्व विभाग ने बौसरी गांव के कृषक मदन सिंह  के धान के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। जिसमे  1 किलो  700 ग्राम  धान की फसल प्राप्त हुई।

     जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्ट्री आदि भू-अभिलेखों की जांच करते हुए किसानों से बोये गए धान के बीज के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी  ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। कहा कि क्रॉप कटिंग के प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती है।
     

      इस अवसर मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, अपर सांख्यिकी अधिकारी रविंद्र चौहान, भूमि संरक्षण अधिकारी अरविन्द भट्ट, सहायक कृषि अधिकारी अंकिता नेगी, जिला समन्वयक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राकेश शर्मा, ग्राम प्रधान प्रमिला देवी सहित ग्रामीण काश्तकार महिलाएं उपस्थित  थे।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *