देहरादून (समाचार सारांश न्यूज़ नेटवर्क) कोतवाली विकासनगर पर वादी द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री के साथ गलत काम किए जाने के संबंध में दुष्कर्म तथा पोक्सो एक्ट के धाराओ में अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जिसमे पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तहरीर में नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। अभियोग की विवेचना के दौरान विवेचक द्वारा लिए गए बयानों तथा पीड़िता के मेडिकल के दौरान डॉक्टर के सामने पीड़िता द्वारा एक ही युवक द्वारा उसके साथ गलत काम किए जाने की बात बताई गई है। पीड़िता तथा अभियुक्त दोनो पहले से ही एक दूसरे के परिचित थे तथा स्कूल में एक साथ पढ़ते थे, जिस कारण उनका अकसर मिलना जुलना था।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त घटना को बढ़ा चढ़ाकर सामूहिक दुष्कर्म होने की बात कही जा रही है। प्रथमदृष्टिया पुलिस की अब तक की विवेचना में सामूहिक दुष्कर्म जैसी कोई बात सामने नहीं आई है, फिर भी घटना में दोनों अभियुक्तों की भूमिका को विवेचना में शामिल कर विस्तृत जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *