रोजगार तलाश रहे बेरोजगारों के लिए मतलब की खबर है देहरादून में 5 अक्टूबर को रोजगार मेला लगाने की तैयारी चल रही है, जिसमें हेल्थ, फार्मा, मैन्यूफेक्चरिंग, सेल्स, मार्केटिंग समेत विभिन्न सेक्टरों की 40 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी। इस रोजगार मेले में एक हजार पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उत्तराखंड में लगने जा रहे इस जॉब फेयर के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। ऐसे में उम्मीदवार अपनी योग्यतानुसार पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

यह रोजगार मेला उत्तराखंड के देहरादून में सेवायोजन विभाग की तरफ से आयोजित किया जा जाएगा। जिसमें प्राइवेट सेक्टर की बड़ी कंपनियां पदानुसार योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इस जॉब फेयर में 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार शामिल होकर अपनी योग्यतानुसार जॉब ले सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 10,000 से लेकर 75,000 रुपये मंथली सैलरी की नौकरी पाने का बेहतरीन चांस होगा। इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन सेवायोजन कार्यालय में जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जो युवा अन्य जिलों से इसमें शामिल होंगे, वो मेले वाले दिन भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *