Advertisement

(समाचार सारांश टीम नेटवर्क)उत्तराखंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है यहां कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने आप को कैंची से मार कर लुहलुहान कर लिया, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
कोतवाली ऋषिकेश को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकेश बस अड्डा सुरुचि होटल के सामने एक व्यक्ति ने अपने आप को कैंची मारकर घायल कर लिया है। उक्त सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा घायल व्यक्ति को उपचार हेतु प्राइवेट वाहन से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक के पास से शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हो पाया।

घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति द्वारा स्वयं को कैंची मार दी थी, जिसकी सूचना राह चलते एक व्यक्ति द्वारा कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस द्वारा घटनास्थल व आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चेक की गई तो फुटेज में मृतक अपने आप को कैंची मारते हुए दिखाई दे रहा है। घटनास्थल व आस पास के लोगों से मृतक की शिनाख्त के संबंध में जानकारी करने पर कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। ऋषिकेश न्यूज़

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *