देहरादून-: मंगलवार का दिन है और आज सितंबर माह की 17 तारीख होने को आई है मौसम विभाग ने जहां 19 सितंबर से लेकर के 21 सितंबर तक मौसम सामान्य रहने की बात कही है वही मौसम विभाग ने आज बागेश्वर जनपद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना के साथ-साथ बरसा के तीव्र से अति तीव्रता बरसा होने की भी संभावना बन रही है मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए लोगों को सचेत रहने की जरूरत बताई है मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में 18 सितंबर को उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश और कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशी बिजली गिरने तथा वर्षा के तेज दौर होने की संभावना है जबकि 17 सितंबर को चमोली,पिथौरागढ़,नैनीताल जनपदों के कुछ क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बरसात की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है इसके अलावा मौसम विभाग ने उधम सिंह नगर ,चंपावत, पौड़ी गढ़वाल ,देहरादून, टिहरी गढ़वाल ,उत्तरकाशी तथा रुद्रप्रयाग जनपदों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तेज दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए बागेश्वर जनपद में भारी से बहुत भारी बरसात की संभावना को मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्य भूस्खलन एवं चट्टान गिरने तथा नदी नालों के ऊफान पर आने की संभावना मौसम विभाग ने जताते हुए लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की अपील की है

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *